301 सोडियम-24 वह रेडियो-समस्थानिक है जिसे परिवहन तंत्र में खून के थक्के का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।
302 मधुमक्खियाँ बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होती हैं।
303 शहद का मुख्य घटक फ्रुक्टोज और ग्लूकोज है।
304 जीन गुणसूत्रों (chromosomes) में होते हैं।
305 विटामिन-B12 (सायनो कोबालेमिन) में कोबाल्ट पाया जाता है।
306 कैल्शिफेराल तथा D-पेंथानोल विटामिन-D के प्रकार हैं।
307 विटामिन-A लीवर में संचित रहता है।
308 किंग कोबरा (नागराज) घोंसला बनाने वाला एक मात्र सांप है।
309 किंग कोबरा का जहर तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर असर करता है।
310 खून में हीमोग्लोबिन द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।
311 रैबीज नामक रोग वायरस से होता है।
312 चमगादड़ एक स्तनधारी जीव है।
313 वर्णान्ध व्यक्ति लाल और हरे रंग में अंतर नहीं कर सकते।
314 विटामिन बी को रिबोफ्लोविन भी कहते हैं।
315 मलेरिया प्लाजमोडियम के कारण होता है।
316 मनुष्य के शरीर में दंतवलक (इनैमल) सबसे कठोर हिस्सा (हड्डी) होता है।
317 सेलुलोज कोशिकभित्ति का मुख्य घटक होता है।
318 डॉ क्रिश्चियन बर्नार्ड ने सबसे पहले ओपन हार्ट सर्जरी किया।
319 जैविक विकासवाद का सिद्धांत चार्ल्स डार्विन ने दिया।
320 चेचक की टीका एडवर्ड जेनर ने खोजा।
321 फीमर (जांघ) की हड्डी सबसे बड़ी हड्डी होती है।
322 हृदय शरीर का वह अंग है जो कभी आराम नहीं करता।
323 उत्तेजना के समय एड्रीनलीन हार्मोन अधिक मात्रा में उत्सर्जित होता है।
324 B ग्रुप का व्यक्ति B और AB वर्ग के व्यक्ति को रक्त दे सकता है।
325 इसी प्रकार A समूह का व्यक्ति A और AB समूह के व्यक्ति को रक्त दे सकता है।
326 पित्त यकृत (लीवर) द्वारा पैदा किया जाता है।
327 धूप में विटामिन D मानव शरीर में बनता है।
328 आंवला में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
329 हड्डी का प्रयोग फास्फोरस आपूर्ति के लिए उर्वरक के रूप में किया जाता है।
330 मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपस (कान की हड्डी) है।

Post a Comment

Blogger

Your Comment Will be Show after Approval , Thanks

Ads

 
[X]

Subscribe for our all latest News and Updates

Enter your email address: