Translate

61 शैवाल प्राय: पर्णहरित युक्त, संवहन ऊतक रहित, आत्मपोषी होते हैं |
62 जड पौधों का अवरोही भाग है, जो मुलांकुर से विकसित होता है |
63 पुष्प पौधों का जनन अंग होता है |
64 पत्ती हरे रंग की होती है, इसका मुख्य कार्य प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाना होता है |
65 प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाई आक्साइड, पानी, क्लोरोफिल एवं सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है |
66 स्थलीय पौधे वायुमण्डल से कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं, जबकि जलीय पौधे जल में घुली कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं |
67 पत्ती की कोशिकाओं मे जल शिरा से परासरण द्वारा एवं कार्बन डाई आक्साइड वायु मण्डल से विसरण द्वारा जाता है
68 प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक जल पौधों की जडों के द्वारा अवशोषित किया जाता है, एवं प्रकाश संश्लेषण के दौरान निकलने वाला आक्सीजन इसी जल के अपघटन से प्राप्त होता है |
69 क्लोरोफिल पत्तियों मे हरे रंग का वर्णक है, इसके 4 घटक हैं- क्लोरोफिल ए एवं बी, कैरोटीन तथा जैंथोफिल | इसमे क्लोरोफिल ए एवं बी हरे रंग का होता है और ऊर्जा का स्थानांतरण करता है | यह प्रकाश संश्लेषण का केंद्र होता है |
70 क्लोरोफिल के केंद्र में एक मैग्निशियम का परमाणु होता है |
71 क्लोरोफिल प्रकाश से बैगनी, नीला तथा लाल रंग को ग्रहण करता है |
72 प्रकाश संश्लेषण की दर लाल रंग के प्रकाश मे सबसे अधिक एवं बैगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम होता है |
73 प्रकाश संश्लेषण की क्रिया एक उपचयन एवं अपचयन की अभिक्रिया है | इसमें जल का उपचयन आक्सीजन के बनने में तथा कार्बन डाई आक्साइड का अपचयन ग्लूकोज के निर्माण में होता है |
74 आक्सिंस नामक पादप हार्मोन पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है | यह फसलों को गिरने से बचाता है |
75 जिबरेलिंस नामक हार्मोन के छिडकाव द्वारा वृहद आकार के फल एवं फूलों का उत्पादन किया जाता है |
76 एथिलीन एक ऐसा हार्मोन है, जो गैसीय रूप में पाया जाता है | यह फलों को पकाने में सहायता करता है |
77 फ्लोरिजेंस नामक हार्मोन पत्ती में बनते हैं, लेकिन फूलों के खिलने मे मदद करता है | इसलिए इसे फूल खिलाने वाला हार्मोन कहते हैं |
78 संसार मे सबसे लम्बा वृक्ष सिकोया है, यह एक नग्न बिजीय है | इसे कोस्ट रेड वुड आफ कैलिफोर्निया भी कहते हैं |
79 सबसे बडा फल लोडोसिन है, इसे डबल कोकोनट भी कहते हैं | यह केरल मे पाया जाता है |
80 सबसे छोटे गुणसूत्र शैवाल में एवं सबसे लम्बे ट्राइलियम में होते हैं |
81 काफी मे कैपीन पाया जाता है |
82 अफीम पोपी के पौधे से प्राप्त की जाती है इसमें मोपीन होती है |
83 हिरोइन अफीम पोस्ता से प्राप्त की जाती है |
84 लौंग फूल की कली से प्राप्त की जाती है |
85 धान में खैरा रोग जस्ता की कमी से होता है |
86 अफीम से हिरोइन, मारफीन एवं स्मैक प्राप्त किये जाते हैं |
87 तम्बाकू में पाया जाने वाला उत्तेजक पदार्थ निकोटीन है |
88 निद्राकारक दवा बार्बीट्यूरेट्स है |
89 आस्ट्रिया के वैज्ञानिक ‘ग्रेगर जोहन मेंडल’ को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है |
90 आनुवंशिकी सम्बंधी प्रयोग के लिए मेंडल ने मटर के पौधे का चुनाव किया था |

Post a Comment

Blogger

Your Comment Will be Show after Approval , Thanks

Personal Loan - Apply Online
Personal Loan Available
Check your loan eligibility and apply online in a few simple steps.
APPLY FOR PERSONAL LOAN
Eligibility, interest rate and loan approval are subject to lender terms and conditions.

Ads

 
↑ Top