Translate


अगर आपको भी सफर के दौरान होती है उल्टी, तो अपनाएं ये उपाय ...


 नींबू सूंघे

जब भी आप सफर के लिए निकलें तो अपने साथ एक पका हुआ नींबू जरूर रख लें। जरा भी अजीब सा मन हो, तो इस नींबू को छीलकर सूंघे, ऐसा करने से आपको उल्टी नहीं आएगी और मन भी ठीक हो जाएगा।

 लौंग पीसकर रखे

थोड़ी सी लौंग को भूनकर, इसे पीस लें और एक डिब्बी में भरकर रख लें। जब भी सफर में जाएं या उल्टी जैसा मन हो तो इसे सिर्फ एक चुटकी मात्रा में चीनी या काले नमक के साथ मुंह में रख लें। कुछ तुलसी के पत्ते भी अपने साथ रखें, इसे खाने से भी उल्टी नहीं आएगी।

नींबू और पुदीने का ज्यूस

इसके अलावा सफर में जाते समय एक बॉटल में नींबू और पुदीने का रस काला नमक डालकर रखें और सफर में इसे थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।
अगर आपको भी सफर के दौरान होती है उल्टी, तो अपनाएं ये उपाय ...

इलायची

लौंग की तरह इलायची खाने से भी जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा सफर में निकलने से पहले भी इलायची वाली चाय पीकर आप सफर के लिए निकल सकते है।

 काली मिर्च और काला नमक

नींबू को काटकर, इस पर काली मिर्च और काला नमक बुरककर चाटते रहें। यह तरीका भी आपको उल्टी आने से बचाता है।

 पेपर बिछाकर बैठे

अगर आप बस में सफर कर रहे हैं और बस में आपको उल्टी होती है तो जिस सीट पर आप बैठें हैं, वहां सीट पर पहले एक पेपर बिछा लें और फिर इस पेपर पर बैठें।

* जीरा पाउडर पीएं
जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर घर से निकलने से पहले पी लें। इसे पीने से उल्टी, जी मचलाना जैसी समस्याएं सफर के दौरान नहीं होती है।

* अदरक वाली चाय
अदरक वाली चाय में एंटी इमेटिक के तत्व मौजूद होते है। जिससे कि उससे उल्टी या उबकाई आना बंद हो जाती है। अदरक से पाचन क्रिया भी दुरस्त होता है। और उल्टी आने की स्थिति रुक जाती है। वैसे अदरक वाली चाय अच्छी रहती है।

Post a Comment

Blogger

Your Comment Will be Show after Approval , Thanks

Personal Loan - Apply Online
Personal Loan Available
Check your loan eligibility and apply online in a few simple steps.
APPLY FOR PERSONAL LOAN
Eligibility, interest rate and loan approval are subject to lender terms and conditions.

Ads

 
↑ Top