Translate

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 24 जुलाई 2017 से 30 जुलाई 2017 तक

1. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पर निर्भरता से पूर्ण मुक्ति की घोषणा की?
a.    पेरू
b.    ब्राज़ील
c.    अर्जेंटीना
d.    बोलीविया
उत्तर: d. बोलीविया
Explanation - बोलिविया के राष्ट्रपति ईवो मोरालेस ने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर निर्भरता से पूर्ण मुक्ति की घोषणा की. राष्ट्रपति मोरालेस ने यह घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर की.
2. बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए हाल ही में कौन सा व्यक्ति विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति बना?
a.    मार्क ज़ुकरबर्ग
b.    जेफ़ बेज़ोस
c.    सुंदर पिचाई
d.    एलन मस्क
उत्तर: b. जेफ़ बेज़ोस
Explanation - एमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने. यह घोषणा उनकी कंपनी के शेयरों में आये उछाल के कारण की गयी.
3. किस सरकारी थिंक टैंक ने भारत में छह अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली को मंजूरी प्रदान की?
a.    नीति आयोग
b.    एनसीईआरटी
c.    यूजीसी
d.    उद्योग भवन
उत्तर: a. नीति भवन
Explanation - नीति आयोग ने भारत में परिवहन व्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए छह अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली को मंजूरी प्रदान की.




4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि अयोध्या से लेकर भारत के किस धार्मिक स्थल तक सीधी रेल सेवा आरंभ की?
a.    रामेश्वरम
b.    मथुरा
c.    आगरा
d.    अयोध्या
उत्तर: d. अयोध्या
Explanation - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम से राम जन्मभूमि अयोध्या के बीच हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा आरंभ की. इससे दोनों स्थान सीधे एक-दूसरे से जुड़ गये.
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में किस स्थान पर एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन किया?
a.    मुंबई
b.    रामेश्वरम
c.    पुणे
d.    दिल्ली
उत्तर: b. रामेश्वरम
Explanation - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर  रामेश्वरम में एक स्मारक का उद्घाटन किया.
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
6. निम्नलिखित में से किस टेनिस खिलाड़ी को हाल ही में डीएलटीए का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया?
a.    पुलेला गोपीचंद
b.    सोमदेव देवबर्मन
c.    प्रकाश पादुकोण
d.    आनंद गतिराज
उत्तर: b. सोमदेव देवबर्मन
Explanation - भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का प्रमुख चयनित किया गया.
7. रिलायंस डिफेन्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा भारतीय नेवी के लिए हाल ही में लॉन्च किये गये दो नौसेनिक अपतटीय गश्ती जहाजों के नाम क्या हैं?
a.    अक्स एवं नक्श
b.    शचि एवं श्रुति
c.    देवेन एवं पवन
d.    गतिज एवं क्षतिज
उत्तर: b. शचि एवं श्रुति
Explanation - रिलायंस डिफेन्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरडीईएल) ने दो नौसेनिक अपतटीय गश्ती जहाज शचि एवं श्रुति, लॉन्च किये. इन्हें गुजरात के पीपावाव शिपयार्ड पर लॉन्च किया गया.
8. जीएसटी काउंसिल पैनल द्वारा राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण के गठन के लिए किसकी अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गयी है?
a.    सरफराज सिंह
b.    संजय सिंह
c.    पी के सिन्हा
d.    चंद्रशेखर वर्मा
उत्तर: c. पी के सिन्हा
Explanation - वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल ने जुलाई 2017 में राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण के सदस्यों और प्रमुखों की नियुक्ति के लिए एक चयन समिति का गठन किया. इस चयन समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सेक्रेटरी पीके सिन्हा करेंगे.




9. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा चाय की पैकेजिंग में स्टेपलर का प्रयोग नहीं किये जाने का निर्देश जारी किया गया?
a.    खाद्य एवं मानक ब्यूरो
b.    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
c.    फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
d.    भारतीय लाइसेंसिंग अथॉरिटी


उत्तर: b. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
Explanation - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने चाय बैग में स्टेपलर पिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा की. एफएसएसएआई के आदेशानुसार यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2018 से लागू होगा.



10. निम्नलिखित में से किस देश में विश्व की पहली तैरती हुई पवन चक्की लॉन्च की गयी?
a.    कनाडा
b.    स्कॉटलैंड
c.    आयरलैंड
d.    श्रीलंका
उत्तर: b. स्कॉटलैंड
Explanation - स्कॉटलैंड में विश्व की पहली तैरती हुई पवन चक्की का एक फार्म बनाये जाने का कार्य आरंभ किया गया. यह फार्म समुद्र में बनाया जा रहा है जहां विभिन्न पवनचक्कियां लगाई जाने की योजना है.
11. भारत सरकार द्वारा छह देशों के साथ समुद्री सुरक्षा के लिए की गयी पहल को क्या नाम दिया गया है?
a.    सी-सिक्योरिटी
b.    टारगेट-100
c.    प्रोजेक्ट-75
d.    प्रोजेक्ट अशोका
उत्तर: c. प्रोजेक्ट-75
Explanation - फ्रांस, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन और जापान के सहयोग से छह एडवांस्ड स्टेल्थ पनडुब्बियां बनाई जायेंगी. भारत के इस रक्षा कार्यक्रम को ‘प्रोजेक्ट 75’ नाम दिया गया है.
12. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के रखरखाव के लिए किस नाम से मोबाइल ऐपलॉन्च लॉन्च किया गया?
a.    आरंभ
b.    देशसेवा
c.    सड़क
d.    रास्ता
उत्तर: a. आरंभ
Explanation – भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के साथ मिलकर सड़कों के रखरखाव के लिए मोबाइल ऐप ‘आरंभ’ लॉन्च किया. सड़कों के रखरखाव के लिए कॉन्सेप्ट नोट तथा गाइडेंस नोट भी लॉन्च किये गये.
13. नोएडा के चर्चित निठारी हत्याकांड में गाज़ियाबाद की अदालत ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर के लिए क्या फैसला सुनाया?
a.    20 वर्ष की सज़ा
b.    24 वर्ष की सज़ा
c.    16 वर्ष की सज़ा
d.    फांसी की सज़ा
उत्तर: d. फांसी की सज़ा
Explanation - गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट ने निठारी कांड के दोषियों पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर को फांसी की सजा की सजा सुनाई.



14. महिला क्रिकेट विश्वकप में निम्नलिखित में से किसे प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया?
a.    हरमनप्रीत कौर
b.    टैमी बीमाउन्ट
c.    मिताली राज
d.    सारा टेलर
उत्तर: b. टैमी बीमाउन्ट
Explanation – इंग्लैंड ने विश्वकप जीता. इंग्लैंड की टैमी बीमाउन्ट को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 410 रन बनाये थे.
15. निम्नलिखित में किस राज्य सरकार द्वारा निर्भया योजना के तहत राज्य में 50 पिंक बसें चलाने का निर्णय लिया ?
a.    राजस्थान
b.    हरियाणा
c.    उत्तर प्रदेश
d.    बिहार
उत्तर: c. उत्तर प्रदेश
Explanation - सार्वजनिक परिवहन वाहनों में महिलाओं को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 50 पिंक बसें चलाने की घोषणा की.


Post a Comment

Blogger

Your Comment Will be Show after Approval , Thanks

Personal Loan - Apply Online
Personal Loan Available
Check your loan eligibility and apply online in a few simple steps.
APPLY FOR PERSONAL LOAN
Eligibility, interest rate and loan approval are subject to lender terms and conditions.

Ads

 
↑ Top